उपराष्ट्रपति के अपमान पर भाकियू जंतर मंतर पर करेगी प्रदर्शन
Bareily News - सदन में उपराष्ट्रपति का अपमान करने को लेकर भाकियू कांग्रेस के खिलाफ दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर धरना देगी। यह ऐलान भाकियू के मंडल अध्यक्ष अरुण राठ

फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सदन में उपराष्ट्रपति का अपमान करने को लेकर भाकियू कांग्रेस के खिलाफ दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर धरना देगी। यह ऐलान भाकियू के मंडल अध्यक्ष अरुण राठी ने किया है। भाकियू बरेली मंडल के अध्यक्ष अरुण राठी ने बताया 70 साल के बाद किसी किसान का बेटा जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति बनाए जाने से खिन्न कांग्रेस नेता उनका अपमान कर रहे हैं। वह एक संवैधानिक पद पर हैं। इसके बावजूद कांग्रेस ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव देकर उनका अपमान किया है। जबकि वह पहले उप राष्ट्रपति है, जिन्होंने सदन में समर्थन मूल्य पर सरकार को घेरकर कृषिमंत्री की फटकार लगाई थी। जिस पर सभी दलों ने उनकी प्रशंसा की थी। भाकियू नेता अरुण राठी ने ऐलान किया है। उप राष्ट्रपति किसान के बेटे है।अगर उनके प्रति कांग्रेस का रवैया ठीक नहीं हुआ तब भाकियू दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।