Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFarmers Block Water Flow on Pipariya Road Causing Flooding Issues

छोटी पिपरिया में नालियों का पानी सड़क पर भरा

Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सहसा पिपरिया मार्ग पर छोटी पिपरिया के किसानों ने सड़क के दोनों तरफ मेड़ बांधकर गांव के घरों से निकल रहे पानी को सड़क पर कर दि

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 14 Nov 2024 02:13 AM
share Share
Follow Us on
छोटी पिपरिया में नालियों का पानी सड़क पर भरा

फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।

सहसा पिपरिया मार्ग पर छोटी पिपरिया के किसानों ने सड़क के दोनों तरफ मेड़ बांधकर घरों से निकल रहे पानी को सड़क पर कर दिया। गांव की नालियों का पानी सड़क पर भर गया। रास्ता जलमग्न हो गया है। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान राहगीरों ने प्रधान से रास्ते पर बंधी मेड़ को हटवा कर सड़क पर जा रहे पानी को रोकने की मांग की। प्रधान के कहने पर किसानों से मेड़ नहीं हटाई। प्रधान नन्दकिशोर ने बताया कि पहले यह पानी गांव के आसपास गड्डों में भर जाता था। कुछ पानी पास के खेतों में चला जाता था। किसानों ने पानी खेतों में जाने से रोकने को मेड़ बांधकर पानी को सड़क पर कर दिया है। जिससे जल भराव की स्थिति है। पानी निकासी की व्यवस्था कर सड़क को जलभराव से मुक्त किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें