Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFarmer Shot in Suspicious Circumstances Serious Condition

संदिग्ध हालात में किसान के लगी गोली, हालत गम्भीर

Bareily News - कमलापुर के मेहराब खां गांव में अंकेश यादव को खेत में गन्ना काटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली उसके हाथ में लगी और सिर के पास से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 10 March 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध हालात में किसान के लगी गोली, हालत गम्भीर

एक किसान के संदिग्ध हालात में गोली लग गयी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कमलापुर मेहराब खां गांव का अंकेश यादव रविवार को खेत में खड़े गन्ने को काटकर उसकी छिलाई कर रहा था। खेत पर उसके साथ गांव के ही मानसिंह व वीरेश गन्ना छील रहे थे। अचानक चली गोली उसके हाथ में लगकर सिर को छूते निकल गई। वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक क्योलड़िया जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच करायी जा रही है। प्रारम्भिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।