पंचायत सहायक घर घर जाकर बना रहे हैं फैमली आईडी
Bareily News - मीरगंज, संवाददाता। गांवों में फैमली आईडी बनाने को काम तेजी से चल रहा है। पंचायत सहायक घर घर जाकर लोगों की फैमली आईडी बना रहे हैं। फैमली आईडी में परिवा

मीरगंज, संवाददाता।
गांवों में फैमली आईडी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। पंचायत सहायक घर-घर जाकर लोगों की फैमली आईडी बना रहे हैं। इसमें परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
फैमली आईडी बनाने को गांवों में अभियान चल रहा है। पूर्व में इसे बनवाने को ग्रामीणों का दस्तावेज लेकर पंचायत घर जाना पड़ता था। लेकिन अब पंचायत सहायक घर-घर जाकर दस्तावेज एप पर अपलोड कर ग्रामीणों की फैमली आईडी बना रहे हैं। जिससे काम में तेजी आई है। शनिवार को मनकरा में सचिव पीयूष कांत गौतम एवं समसपुर में सचिव विशाल कुमार ने फैमली आईडी बनाने को अभियान चलाया। शनिवार को बीडीसी की बैठक में खंड विकास अधिकारी ने भी फैमली आईडी बनवाने पर जोर दिया। कहाकि फैमली आईडी उन लोगों के बहुत काम आयेगी जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। सचिव विशाल कुमार ने बताया फैमली आई बनाते समय ओटीपी को ग्रामीणों को पंचायत घर दौड़ना पड़ता था। अब पंचायत घर की दौड़ खत्म हो गई है। सचिव पीयूष कांत गौतम ने बताया फैमिली आईडी कार्ड बनाने को परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। आईडी बनाने की प्रक्रिया में ओटीपी की आवश्यकता होती है। हल्दी खुर्द, असद नगर, सिमरिया आदि ग्राम पंचायतों में फैमली आईडी बनाई जा रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।