Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बरेलीDivine Narration of Ram Katha at Banke Bihari Temple A Spiritual Awakening

बांके बिहारी मंदिर में रामकथा में भजनों पर झूमे भक्त

राजेंद्रनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रीराम कथा का तीसरा दिन मनाया गया। कथा व्यास पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा ने भगवान के अवतार और भक्तों के चरित्र की चर्चा की। उन्होंने बताया कि भगवान धर्म की हानि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 19 Sep 2024 05:01 PM
share Share

राजेंद्रनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ह्रदेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा ने राम कथा के माध्यम से सभी भक्तों को भगवान के तथा उनके भक्तों का चरित्र श्रवण करवाया। सर्वप्रथम भगवान का अलौकिक स्वरूप वर्णन किया गया कि क्यों भगवान इस पृथ्वी पर अवतार ग्रहण करते हैं। कथा व्यास ने बताया कि जब-जब धर्म की हानि होती है तो भगवान दुष्टों का संघार करने के लिए अवतार लेते हैं। अयोध्या में परमात्मा का आगमन हुआ। भगवान का जब आगमन हुआ विप्र धेनु सुर संत हित उनके लिए भगवान अवतरित हुए, भगवान ने देखा धेनु पर अत्याचार हो रहा है। धेनु कष्ट में है। भगवान गौ का उद्धार करने के लिए प्रकट हुए। कथा व्यास ने गीत सुनाकर भी भक्तों को आनंदित किया। कथा में यजमान मनोहर-सरिता धीरवानी, अश्वनी-कांता अरोरा, सुनील-अनीता गुप्ता, विनोद ग्रोवर, विजय गुप्ता ,विजय बंसल ,संजीव गुलाटी ,अशोक गोयल, जगदीश भाटिया आदि का विशेष सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें