कब्जा के लिए दबंगों ने जेसीबी से मकान ढहाया
Bareily News - बहेड़ी में दबंगों ने कब्जा करने के लिए जेसीबी से एक भवन को गिरा दिया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। महिला के अनुसार, दबंगों ने उनके साथ मारपीट की और अश्लील हरकते की। एसडीएम और सीओ ने मौके पर...

बहेड़ी। दबंगों ने कब्जा क़रने के लिए भवन को जेसीबी से गिरा दिया। आरोप है कि मकान में सो रहे चार लोग घायल हो गए। दबंगों ने उनसे मारपीट कर एक महिला से छेड़खानी भी की। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने 12 लोगों को नामजद कर 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक महिला का कहना है कि असलाह से लैस लोग बाईपास पर मकान और ज़मीन पर कब्जा करने के इरादे से अवैध रूप से जेसीबी लेकर पहुंच गए। उन लोगों ने जेसीबी से मकान गिरा दिया। आरोप है कि वह स्वयं और उसके ससुर, पति और उसकी पुत्री घायल हो गए। विरोध किया तो उक्त लोगों ने उन सब से मारपीट की। महिला का कहना है कि उससे अशलील हरकते भी की। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और सीओ अरुण कुमार सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हरीश चन्द्र पाल, सुरेंद्र कुमार, टीकम सिंह, मनोज शर्मा टीकम भाटी, मोहन सिंह, मो. आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक आफताब, जावेद व 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।