आजमनगर में चोरी कर काट दी होटल में गाय

आजमनगर में दो दिन पहले चोरी हुई दो गायों को कसाईयों ने एक चाय के होटल में काट दिया। इसके बाद उसका मीट बांट दिया। मालिक गाय को ढूंढते हुए होटल तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 24 April 2021 09:35 PM
share Share

आजमनगर में दो दिन पहले चोरी हुई दो गायों को कसाईयों ने एक चाय के होटल में काट दिया। इसके बाद उसका मीट बांट दिया। मालिक गाय को ढूंढते हुए होटल तक पहुंचा। खून से सनी जमीन और तिरपाल देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन के खिलाफ गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर निवासी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि सोमवार की रात उनके मकान से दो गाय चोरी हो गई। उसके बाद काफी तलाशने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होने देखा कि कोतवाली के पास पुराने कोल्ड स्टोर में खून पड़ा था। जांच पड़ताल के बाद पता लगा कि हरी मस्जिद के पास रहने वाले जीशान ने उनके मकान से गाय चोरी की। बाद में अपने साथी रहीस और चुन्ना की मदद से उन्हें एक चाय के होटल के अंदर मार दिया। मास को बेच दिया था। क्षेत्र के लोगों ने जीशान को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई लगाई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने गाय चोरी कर हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी के पास से पुलिस को गाय का मीट भी मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें