छात्रा को परेशान कर रहा शोहदा गिरफ्तार
Bareily News - सीबीगंज पुलिस ने छात्रा को परेशान करने वाले अकबर को गिरफ्तार किया। अकबर, जो शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है, ने छात्रा को एक महीने से छेड़छाड़ और ब्लैकमेल किया। उसने छात्रा को कॉलेज में बदनाम करने की...

छात्रा को परेशान करने वाले समुदाय विशेष के शोहदे अकबर को सीबीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकदमे में ब्लैकमेलिंग की धारा भी बढ़ाई गई है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की युवती निजी कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा है। आरोप है कि समुदाय विशेष का अकबर करीब एक महीने से उसे परेशान कर रहा है। कॉलेज जाते समय वह रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है और कार में बैठने का दबाव बनाकर कॉलेज में बदनाम करने की धमकी देता है। शोहदा उस पर पढ़ाई छोड़ने का भी दबाव बना रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रविवार को सीबीगंज पुलिस ने अकबर को गिरफ्तार कर लिया।
उसकी शादी हो चुकी है और वह दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कराए तो सामने आया कि अकबर उस पर घर से जेवर लाकर साथ चलने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर अपने परिवार की महिला से गैंगरेप का मुकदमा लिखाकर उसके दोनों भाइयों को जेल भिजवाने की धमकी दे रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।