Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsCitizen Feedback Portal Launched for Cleanliness Survey by Ministry of Housing and Urban Affairs

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक पोर्टल जारी

Bareily News - भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक पोर्टल जारी किया है। बरेली नगर निगम की टीम नागरिकों को सफाई व्यवस्था पर फीडबैक देने के लिए जागरूक कर रही है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 23 Feb 2025 08:25 PM
share Share
Follow Us on
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक पोर्टल जारी

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक पोर्टल जारी कर दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से शहरवासी अपने शहर की सफाई व्यवस्था पर अपनी राय दे सकते हैं। नगर निगम बरेली की स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की आईईसी टीम द्वारा नागरिकों को फीडबैक देने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जा रहा है। टीम स्कूल, कॉलेज, व्यावसायिक क्षेत्रों और घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही, नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर भी नागरिकों को इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एसबीएम टीम लीडर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि फीडबैक प्रक्रिया के तहत नागरिकों से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जैसे क्या आपके घर से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रतिदिन किया जाता है। क्या आप सूखा और गीला कचरा अलग रखते हैं। क्या आपके आसपास की साफ-सफाई नियमित रूप से होती है। क्या आप आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल) के बारे में जानते हैं। इसके अलावा फीडबैक के लिए कई विकल्प दिए गए हैं। जैसे सिटी एप, सिटी वेब पोर्टल, माय जीओवी पोर्टल, क्यूआर कोड, स्वच्छता एप हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें