Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBride s Brother Attacked After Wedding Brawl in Faridpur

कार पर पथराव करके दबंगों ने दुल्हन के मायके वालों को पीटा

Bareily News - फरीदपुर में शादी के दौरान बारात में झगड़े के बाद, दबंगों ने दुल्हन के भाई की गाड़ी पर पथराव किया। इस हमले में भाई अक्षय को गंभीर चोटें आईं। दुल्हन के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 11 Feb 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
कार पर पथराव करके दबंगों ने दुल्हन के मायके वालों को पीटा

फरीदपुर, संवाददाता। बारात में झगड़ा होने के बाद रंजिश मान रहे दबंगों ने दुल्हन के भाई की गाड़ी पर पथराव करते हुए हमला कर दिया। दुल्हन के भाई के गंभीर चोंटे आयी। दुल्हन के चाचा तहरीर पर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

बिथरी चैनपुर के नरियावल के अक्षय ने अपनी बहन नंदिनी की शादी फरीदपुर के मोहल्ला शांतिनगर के विकास से की थी। 6 फरवरी को नरियावल के बारात घर में शादी हुई। शादी के दौरान बारात में पहुंचे दूल्हा पक्ष के कमल की दुल्हन के भाई अक्षय से झगड़ा हो गई। इसके बाद से वह रंजिश मानने लगे। रविवार को शाम दुल्हन का भाई अक्षय अपने चाचा जितेंद्र व अन्य परिवार वालों के साथ नंदिनी की ससुराल फरीदपुर के शांति नगर से विदाई कराने आए थे। आरोप है वह लोग नंदिनी की विदाई कराकर कार से जा रहे थे। रास्ते में कमल और उनके साथियों ने घेर लिया। उनकी कार पर पथराव करते हुए दुल्हन के भाई अक्षय व अन्य परिवार वालों को बेरहमी से पीटा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दबंग भाग निकले। दुल्हन के चाचा जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने कमल ,पिंटू, चिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें