Attempted Rape of Young Woman at Home Neighbors Intervene घर में सो रही युवती से दुराचार का प्रयास, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsAttempted Rape of Young Woman at Home Neighbors Intervene

घर में सो रही युवती से दुराचार का प्रयास

Bareily News - शुक्रवार रात एक युवती के माता-पिता घर से बाहर थे, तभी पड़ोसी विजयपाल वर्मा ने घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया, जिससे उसकी छोटी बहन और भाई जाग गए। आस-पड़ोस के लोग मौके पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 12 May 2025 05:12 AM
share Share
Follow Us on
घर में सो रही युवती से दुराचार का प्रयास

घर में सो रही एक युवती से दुराचार का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात एक युवती के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। रात में उसके पड़ोस का विजयपाल वर्मा घर में घुस आया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुराचार करने का प्रयास करने लगा। जैसे-तैसे उसने मुंह से कपड़ा निकालकर शोर मचाया। जिस पर उसकी छोटी बहन और भाई जाग गया। तीनों की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

युवती की ओर से घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।