Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsApril Heatwave Temperature Soars to 42 3 C in India Relief Expected Soon

अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग, पारा 42.3

Bareily News - अप्रैल में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। गुरुवार को तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले दस वर्षों में तीसरी बार है। लोग गर्मी से बेहाल हैं और मौसम विभाग ने 29 अप्रैल से हल्की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 25 April 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग, पारा 42.3

गर्मी ने अप्रैल में ही प्रचंड तेवर दिखा दिया है। आसमान से मानो आग बरस रही है और धूप झुलसाने लगी है। गुरुवार को सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार चला गया। बीते दस साल में तीसरी बार अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने 29 अप्रैल से मौसम के तेवर नरम पड़ने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। गुरुवार को कड़ी धूप से सड़कें तवे के समान तप उठीं। सुबह 11 बजते-बजते ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आसमान से मानों आग बरसने लगी। गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। गर्मी और धूप से बचने के लिए लोग छाता लगाए, सिर पर गमछा और रुमाल रखकर बाहर निकले। लोग पसीने से तरबतर रहे। घरों में कूलर की हवा भी गर्म लगने लगी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके पहले अप्रैल माह में 2019 में 43 और 2016 में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सिय रहा जो सामान्य से करीब 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन-चार दिन में मौसम में बदलाव हो सकता है। बादल छाने के साथ ही कई इलाकों में बारिश का भी अनुमान है। इससे गर्मी से मामूली राहत मिलने और पारा 3-4 डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें