भैसों को नहलाने गई महिला की सरयू नदी में डूबी, लापता
Barabanki News - टिकैतनगर के ग्राम मंगरौडा में एक महिला, फूलमता, शनिवार शाम को सरयू नदी में डूब गई। वह अपनी भैंसों को नहलाने गई थी और खुद भी नदी में उतर गई। गहरे पानी में जाने से वह डूब गई। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों...

टिकैतनगर। थाना अंतर्गत ग्राम मंगरौडा निवासी एक महिला की शनिवार शाम को सरयू नदी में डूब गई। वह अपनी भैंसों को नदी में नहलाने के लिए ले गई थी। कुछ देर बाद वह खुद भी उनके साथ नदी में उतर गई और नहाते-नहाते गहरे पानी में जाने से डूब गई। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में महिला की तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थाना टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम मंगरौडा निवासी फूलमता (40) पत्नी गंगाराम चौहान शनिवार को गांव के किनारे से गुजरी सरयू नदी किनारे भैंस चराने गई थी। शाम करीब चार बजे वह भैंसों को नहलाने के लिए नदी में ले गई।
भीषण गर्मी होने पर महिला भी ने नहाने के लिए नदी में उतर गई। लेकिन वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। आसपास के चरवाहे नदी में डूब रही फूलमता को बचाने पहुंचे लेकिन तब तक वह डूब चुकी थी। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना गांव पहुंची तो सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंची टिकैतनगर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कई घंटों तक नदी में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई भी सफलता उनके हाथ न लग सकी। वही इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पाण्डेय ने बताया कि अंधेरा हो जाने के कारण सर्च अभियान को रोकने के साथ ही घटना की जानकारी एसडीआरएफ को दे दी गई है, सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। फूलमती के पति गंगाराम व उनका बड़ा बेटा दिल्ली में एक होटल में नौकरी करते हैं। छोटा बेटा उनके साथ रहकर मजदूरी कर उनकी देखभाल करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।