पीटकर ससुराल से भगाया, दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज
Barabanki News - बाराबंकी में राखी वर्मा ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई है। शादी के बाद से पति और ससुराल वालों ने कम दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया। 15 फरवरी को पति ने उसे घर से भगा दिया और 21 अप्रैल को फिर से...

बाराबंकी। ससुराल में महिला को दहेज के लिए पाटी गया। इसके बाद उसे ससुराल से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जहांगीराबाद के ग्राम गोदहा की निवासी राखी वर्मा ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर मुकदमा लिखा है। उसने कहा कि उसका विवाह छह माह पहले ग्राम बड़ी छेरिया थाना देवा के निवासी अतुल कुमार पुत्र वीरेन्द्र वर्मा के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति अतुल, ससुर वीरेन्द्र, ननद रोली वर्मा, सोनी वर्मा मिलकर कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसे पति द्वारा मारपीट की जाने लगी। 15 फरवरी को उसके पति ने पीटकर घर से भगा दिया तो वह मायके में आ गई। उसके बाद फिर वापस ससुराल चली गई थी। मगर बीते 21 अप्रैल को रात करीब आठ बजे उसके पिता मिलने आए। उनके जाने के बाद पति अतुल ने दहेज लाने के लिए लात-घूसे के साथ डंडों से मारा और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पीड़ित राखी वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर और ननदों के खिलाफ नामजद दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।