Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsRam Navami Celebrations in Barabanki Devotees Gather for Rituals and Prayers

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी...

Barabanki News - बाराबंकी में रामनवमी के अवसर पर मंदिरों और घरों में उत्सव की तैयारियाँ जोर शोर से चल रही थीं। दोपहर बारह बजे पूजा अर्चना और भव्य आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन गाए और प्रसाद का वितरण हुआ।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीSun, 6 April 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी...

बाराबंकी। रविवार को सुबह से ही रामनवमी को लेकर मंदिरों से लेकर घरों पर तैयारी जोर शोर से चल रही थी। दोपहर बारह बजे प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की धूम पूरे जिले के मंदिरों में देखने को मिली। इस दौरान दोपहर बारह बजे घंटा, घड़ियाल की आवाजों के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर हो या घर हरेक स्थान पर भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी...गूंजने लगा। लोगों ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारकर अराधना की।

जन्मोत्सव पर शंख, घंटा की आवाज के बीच गूंजे भजन, आरती : लाजपत नगर स्थित राम जानकी मंदिर में सुबह से ही दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा था। राम जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। दोपहर बारह बजे पंडितों के मंत्रों के बीच राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम विधिन विधिान से शुरू हुआ। राम जन्म के बाद उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रभू श्री राम की आरती श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भव भय दारुणं। नव कंजलोचन, कंज-मुख, कर-कंज, पद कंजारुणं.. घंटा, शंखनाद के बीच गाया। इसके बाद भोग लगा और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन श्रद्धालु गाते रहे। महिलाओं की मंडली मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे, राम आएंगे। राम आएंगे तो कंगना सजाऊंगी, राम आएंगे तो दिवाली मनाऊंगी...हे देखो अवध नगररिया में राम जी पधारे... आदि भजनों को गाकर प्रभु राम जी का स्वागत कर रही थीं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने लाजपत नगर आकर दर्शन पूजन किया। इसके बाद भण्डारे का आयोजन हुआ, जिसमें दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती शीला सिंह, पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र वर्मा, नवीन सिंह राठौर, विनोद गाबा, सरदार भूपेन्द्र सिंह, चरनजीत सिंह, संदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।

वहीं शहर के घंटाघर स्थित विश्राम सदन धर्मशाला में बने राम जानकी मंदिर में सुबह से ही जन्मोत्सव को लेकर तैयारी में पंडित राजेन्द्र शास्त्री के साथ कमेटी के लोग जुटे हुए थे। दोपहर बारह बजे घंटा, घड़ियाल, शंख की आवाजों के बीच विधि विधान से पूजन शुरू हुआ। इसके बाद भगवान का जन्मोत्सव हुआ और भव्य आरती हुई। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी। लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा, निज आयुध भुजचारी। भूषन बनमाला, नयन बिसाला, सोभासिंधु खरारी.. पूरे धर्मशाला में गूंज उठा। इसके साथ ही भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर राधेश्याम पंडित, रेनू गुप्ता, अमन गुप्ता, विनोद सिंह, दीपक जैन आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी रामनवमी के पर्व पर पूजा-पाठ व आरती का आयोजन हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें