पुरानी रंजिश में अधेड़ दंपति को पीटा
Barabanki News - मसौली थाना के डडियामऊ गांव में नाली विवाद के चलते एक अधेड़ दंपति पर हमला हुआ। बचाने आई उनकी मां को भी पीटा गया। तीनों घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले...

सआदतगंज। मसौली थाना के डडियामऊ गांव में नाली विवाद की पुरानी रंजिश में विपक्षी ने अधेड़ दंपति को पीट दिया। बचाने पहुंची वृद्ध मां को भी पीटा गया। जिसमें तीनों घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मसौली थाने की सआदतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के डडियामऊ गांव निवासी जंगली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नाली विवाद को लेकर पड़ोसी रामदेव से काफी समय से रंजिश है। इसी बात को लेकर उनके बीच कहा सुनी होने लगी। इसी दौरान विपक्षी के पुत्र विकास व धर्मराज, नन्दे लाठी-डंडा लेकर आ गए और मारने लगे। बचाने दौड़ी पत्नी अंजू व मां सरस्वती को भी पीटा गया। जिसमें जंगली, उसकी पत्नी व मां को चोटें आई हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।