Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsMissing Teen in Tikaitnagar Police Investigation Underway

लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, केस दर्ज

Barabanki News - टिकैतनगर में पांच दिन पहले लापता हुई किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवार के सदस्य किशोरी की तलाश में जुटे हैं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीMon, 5 May 2025 12:02 AM
share Share
Follow Us on
लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, केस दर्ज

टिकैतनगर। पांच दिन पहले घर से लापता हुई किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। थाना टिकैतनगर के एक निवासी एक युवक का आरोप है कि बुधवार को पुत्री कीमती खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चली गई थी। देर रात छोटी छत पर सोने के चली गई। तो पता चला कि उसकी बड़ी पुत्री वहां पर नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोरी का कहीं पर सुराग नहीं लग सका है। परिजन किशोरी के तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।

पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौकी प्रभारी सुखीपुर देवेंद्र सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता ने जिस संदिग्ध मोबाइल नंबर वाले व्यक्ति पर आशंका जताई है उसका पता लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें