दहेज उत्पीड़न का आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी
Barabanki News - बाराबंकी में दहेज उत्पीड़न के आरोपी ने विवाहिता और उसके परिवार के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अश्लील टिप्पणियां की हैं। जब विवाहिता ने विरोध किया, तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता...

बाराबंकी। अन्तरिम जमानत पर चल रहे दहेज उत्पीडन के आरोपी द्वारा विवाहिता व उसके परिजनों के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अश्लील कमेंट पोस्ट की जा रही है। विरोध करने पर विवाहिता व उसके परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने आरोपी दामाद पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर कोतवाली के भीतरी पीरबटावन मोहल्ला निवासी मो. नईम पुत्र स्व. महमूद अली ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का निकाह मो. तमीम खान पुत्र मो. फहीम खान निवासी ग्यास नगर कोतवाली नगर के साथ किया था। दहेज के लिए उनकी पुत्री को पति आदि द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले में नगर कोतवाली में दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। मो. तमीम खान कोर्ट की अन्तरिम जमानत पर है। आरोप है कि उसके द्वारा पीड़ित व उसके परिवार की छवि धूमिल व बदनाम करने की नियत से सोशल मीडिया पर अपने मोबाइल से अपनी इंस्टाग्राम आईडी बना कर अपशब्द व अश्लील कमेंट पोस्ट की जा रही है। विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसे व परिवार केलोगों की हत्या की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि मो. तमीम खान की इन कारगुजारियों से पूरा परिवार पीड़ित है। वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहा है। इस संबंध में कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।