Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsEngagement Dispute Man Seeks Return of Jewelry and Cash After Fianc e s Family Refuses Marriage

लकड़की पक्ष ने शादी से किया इनकार, केस दर्ज

Barabanki News - फतेहपुर में सगाई के दो वर्ष बाद लड़की के परिवार ने शादी से मना कर दिया। लड़के ने सगाई में दिए तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी वापस मांगी, लेकिन लड़की पक्ष ने धमकी देते हुए मना कर दिया। पुलिस ने लड़के की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीSat, 22 Feb 2025 11:29 PM
share Share
Follow Us on
लकड़की पक्ष ने शादी से किया इनकार, केस दर्ज

फतेहपुर। दो वर्ष पूर्व हुई सगाई की रस्म के बाद लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया, और अब सगाई में दिये गये जेवर, नकदी आदि वापस देने से मना कर रहे हैं। पुलिस ने युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के थाना विकासनगर निवासी सुऐब पुत्र मो. शरीफ ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी सगाई दो वर्ष पूर्व फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिहाली निवासी अब्दुल अलीम की बेटी से हुई थी। सगाई में उसने करीब तीन लाख का सामान जिसमें सोने का हार, झाले, सोने की अंगूठी, पायल, नाक की कील, कपड़े, नकदी दी थी। सगाई के कुछ समय बाद लड़की पक्ष के शादी से मना करने पर जब उसने सगाई का सामान वापस मांगा तो उसे जानमाल की धमकी देते हुए कहा कि अब दोबारा यहां मत आना सामान वापस नहीं देंगे। कुछ दिन बाद सुऐब को लड़की की शादी होने का पता चलने पर शादी से एक दिन पहले लड़की पक्ष के घर गया तो वहां पर मौजूद अब्दुल हकीम, अब्दुल अलीम व तीन अज्ञात लोगों ने उसे मारापीटा। युवक का आरोप है कि सगाई के बाद पोल्ट्री फार्म चालू करने के लिए लड़की पक्ष ने दो लाख दस हजार रूपये नकद लिये थे वह भी वापस नहीं कर रहे हैं। पीड़ित ने सगाई का सामान व नकदी वापस दिलाये जाने की गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बन्ध में कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें