Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsDowry Death Case Registered After Woman s Death During Treatment in Lucknow Hospital

इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज

Barabanki News - बाराबंकी में एक विवाहिता की तबियत खराब होने पर उसे लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मायका पक्ष ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीMon, 28 April 2025 01:26 AM
share Share
Follow Us on
इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज

बाराबंकी। करीब एक पखवाड़ा पहले एक विवाहिता की तबियत खराब हो गई। ससुरालीजनों ने उसे उपचार के लिए डा. राम मनोहर लोहिया अवध हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसके मायका पक्ष के लोग भी साथ रहे। शव घर पहुंचने के बाद मायका पक्ष के लोगों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया और शव के अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाया बुझाया और अंतिम संस्कार कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थाना रामनगर के हरसौली मजरे कन्दरवल निवासी राजकुमार शुक्ल ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री रूबी का विवाह करीब दो साल पहले इसी थाना के ग्राम लंगोटहा निवासी अमित पुत्र पप्पू के साथ किया था। आरोप है कि ससुरालवाले बेटी को मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे और खाना नहीं देते थे। जिससे करीब एक पखवाड़ा पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुत्री से बात न होने पर जब अपने बेटे को भेजा तो पूरी हकीकत पता चली। फिर इलाज के लिए बाराबंकी ले गये जहां चिकित्सकों ने लखनऊ भेज दिया। जहां इलाज के दौरान लोहिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर शव का अन्तिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। मायका पक्ष के लोग ससुरालीजनों की गिरफ्तारी व मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। इस संबंध में कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि महिला की तबियत खराब थी। उसका पहले रामनगर फिर बाराबंकी शहर के अस्पताल में उपचार कराया गया है। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें