Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsCenturies-Old Ramleela in Tikaitganj Spectacular Ram Setu Performance Draws Crowds

श्रद्धालु कंधे का बनाते सेतु, चढ़कर गुजरते हैं राम-लक्ष्मण

Barabanki News - टिकैतगंज की रामलीला में रामसेतु का मंचन प्रमुख आकर्षण है। हर साल हजारों ग्रामीण इस महोत्सव में शामिल होते हैं। इस बार रामलीला 12 अक्टूबर से शुरू होगी और 18 अक्टूबर को भरत मिलाप होगा। कानपुर से आए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीWed, 2 Oct 2024 05:28 PM
share Share
Follow Us on
श्रद्धालु कंधे का बनाते सेतु, चढ़कर गुजरते हैं राम-लक्ष्मण

निन्दूरा, संवाददाता। सौ वर्ष का इतिहास समेटे टिकैतगंज की रामलीला को देखने काफी दूर से ग्रामीण आते हैं। इस रामलीला में सबस महत्वपूर्ण प्रसंग रामसेतु का रहता है। जिसमें लोगों के कंधों के बने सेतु से होकर राम-लक्ष्मण गुजरते हैं और पूरा मैदान जय श्री राम के उद्घोष से गूंजता रहता है। कस्बा टिकैतगंज के दशहरा मैदान में सौ वर्ष से रामलीला का आयोजन होता है। यहां पर रामलीला का मंचन देर से शुरू होता है। इस बार भी 12 अक्टूबर से रामलीला का मंचन होगा। 18 अक्टूबर को भरत मिलाप होगा। इस रामलीला में कानपुर से आए कलाकार विभिन्न प्रसंगों का मंचन करते हैं। यहां पर दशहरा मेला पूर्णमासी को होता है।

टिकैतगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई उर्फ मुनुवा काका बताते हैं कि रामलीला का मुख्य आकर्षण रामसेतु का मंचन होता है। इस दिन हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्र होते हैं। लंका जाने के लिए प्रभु राम के लिए लोगों द्वारा रामसेतु का निर्माण किया जाता है। यह सेतु श्रद्धालुओं के कंधों पर बनता है। सैकड़ों की संख्या में लोग अपने सिर को झुकार कतार में खड़े हो जाते हैं। इन लोगों पर चढ़कर प्रभु राम व लक्ष्मण निकलते हैं। मेले की व्यवस्था में जितेंद्र नारायण गुप्ता, बाबू मौर्य, अन्नू मौर्य, आशीष सोनी, मनीष बाजपेई, आशीष बाजपेई, संजय द्विवेदी, रिंकू गुप्ता आदि करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें