थाना दिवस में निपटी 71 शिकायतें
Barabanki News - बाराबंकी में शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान 71 शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी दिनेश कुमार सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना। 137 प्रार्थना पत्रों में से 71 का निस्तारण...

बाराबंकी। थाना समाधान दिवस में शनिवार को 71 शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना फतेहपुर में जनता की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान 11 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें मौके पर ही छह प्रार्थना पत्रों निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। सभी क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। सभी थानों में 137 प्रार्थना पत्रों में 71 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया जिसमें मौके पर 45 प्रार्थना पत्रों का व 26 का सम्बन्धित घटनास्थल पर जाकर निस्तारण कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।