होर्डिंग बैनर हटाने का अभियान जारी, अब तक हटाई गईं चार हजार होर्डिंग
Barabanki News - बाराबंकी में नगर निकायों ने मुख्य मार्गों पर लगे अवैध होर्डिग बोर्ड को हटाने के लिए सात दिवसीय अभियान चलाया। अधिशाषी अधिकारी संजय शुक्ल के अनुसार, अब तक 4059 होर्डिंग और बैनर हटाए जा चुके हैं। यह...

बाराबंकी। नगर निकायों द्वारा मुख्य मार्गों पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल पर विभाग की अनुमति के बिना लगाए गए होर्डिग बोर्ड को उतारने के सात दिवसीय अभियान रविवार को भी चलाया गया। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद नवाबगंज संजय शुक्ल ने बताया कि अभियान के तहत नगर पालिका नबाबगंज सहित जिले की सभी नगर पंचायतों में बिना अनुमति लगाए गए 4059 होर्डिंग व बैनर अब तक हटाए गए हैं। 20 अप्रैल से इस अभियान की शुरुआत नगर पालिका परिषद नवाबगंज और जिले की सभी 13 नगर पंचायतों में एक साथ की गई थी। 13 नगर पंचायतों में अभियान पूरा कर लिया गया है। नगर पालिका परिषद नवाबगंज में एक दो दिन यह अभियान और चलाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।