Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बांदाUttar Pradesh Rising Crime Rates and Women s Safety Concerns Highlighted by Congress Leader

बांदा में बोले पूर्व मंत्री, भाजपा अपराधियों की वाशिंग मशीन

पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध और महिलाओं की असुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, अपहरण और गैंगरेप के मामले सबसे ज्यादा हैं। भाजपा सरकार की जीरो...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाTue, 17 Sep 2024 06:09 PM
share Share

प्रदेश अपराध में पहले स्थान पर है। यहां जंगलराज है। महिलाएं असुरक्षित हैं। यह आरोप पूर्वमंत्री और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में न्याय समिति के सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने लगाए। अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सात साल से सत्ता में काबिज है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। आत्ममुग्ध होकर खुद ही हर मंच से कानून व्यवस्था पर अपनी तारीफ करते रहते हैं। कहा कि पूरे भारत में महिलाओं के खिलाफ होनेवाले अपराधों में 25 प्रतिशत अपराध अकेले उत्तर प्रदेश में होते हैं। हत्या, महिलाओं का अपहरण, गैंगरेप, दहेज हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश पूरे भारत में नंबर एक पर है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उप्र जंगलराज है। कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार को वॉशिंग मशीन बताते हुए कहा कि अपराधी भी भाजपा में आकर अपराध मुक्त हो जाते हैं। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति पूरी तरह फेल हो चुकी है। इस दौरान कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा खान, पार्टी जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू आदि मौजूद रहे।

सेनानी परिवार ने रखी मांग

अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी दनादन और मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से पूर्वमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ का गठन किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें