घर में खाना खत्म होने से नाराज युवक ने फांसी लगा दी जान
Banda News - बांदा। संवाददाता खेत से लौटने के बाद बहन ने पहले खाना लिया था। इससे

बांदा। संवाददाता खेत से लौटने के बाद बहन ने पहले खाना लिया था। इससे घर में खाना खत्म हो गया। यह बात छोटे भाई को नगवार गुजरी। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
गिरवां थानाक्षेत्र के तेरा गांव निवासी 18 वर्षीय अनुज यादव गुरुवार सुबह से परिवार के साथ सुबह खेत में गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करवाने गया था। शाम को पहले उसकी बहन अन्नू घर आ गई। अन्नू ने खाना खा लिया था। इससे खाना खत्म हो गया। कुछ देर के बाद खेत से अनुज घर पहुंचा। देखा कि खाना खत्म हो चुका था। इसी बात को लेकर बहन से विवाद हो गया। बहन ने ताजा खाना बनाने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं माना। नाराज होकर कमरे से बाहर निकल गया। मवेशीबाड़े में बल्ली के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर के बाद पिता मवेशी लेकर बाड़े पहुंचा। बेटे अनुज को फंदे से लटका देख वह चीख पड़ा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। मृतक के ताऊ रामबहादुर ने बताया कि अनुज उसके साथ किसानी में हाथ बंटाता था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।