Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsThree Injured in Dispute Over Land in Banda

मामूली विवाद में तीन को लाठी से पीटा

Banda News - बांदा। संवाददाता मामूली बात को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों को मार-पीटकर घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाSat, 5 April 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
मामूली विवाद में तीन को लाठी से पीटा

बांदा। संवाददाता मामूली बात को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों को मार-पीटकर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरवां थानाक्षेत्र के बलखेरा गांव निवासी फूला पत्नी मुन्ना की खाली जमीन पड़ी है। उस जमीन पर पड़ोसी राममिलन कंडे लकड़ी रख देता है। फूला ने मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। चार लोगों ने 40 वर्षीय फूला को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर बहू को पिटता देख 55 वर्षीय जेठ जगदेव पुत्र देवीदीन, उसकी 18 वर्षीय भतीजी विनीता पुत्री अवधेश बचाने आई तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें