Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बांदाSeven Injured in Auto Accident in Banda One Critical

तेज रफ्तार आटो पलटने सात सवारियां घायल

बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार आटो पलटने उसमें सवार सात लोग घायल हो गए।

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाThu, 19 Sep 2024 01:19 PM
share Share

बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार आटो पलटने उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी नरैनी भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में बाइक से गिरकर युवक घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बांदा से सवारी भरकर आटो नरैनी जा रहा था। देवरार और कच्ची सड़क के बीच तेज रफ्तार आटो पलट गया। उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया। जहां डॅाक्टरो ने कांलिजर थानाक्षेत्र के शाहपाटन गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र रामकिशोर की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। वहीं, बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी 20 वर्षीय समीर पुत्र कल्लू बुधवार रात बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें