आतंकवाद का फूंका पुतला, नारेबाजी
Banda News - बांदा। संवाददाता पहलगाम में आतंकी हमले से लोगों में आक्रोश है। विहिप,बजरंग दल समेत

बांदा। संवाददाता पहलगाम में आतंकी हमले से लोगों में आक्रोश है। विहिप,बजरंग दल समेत कई संगठनों के लोगों बाबूलाल चौराहे के पास एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। आतंकवाद का पुतला फूंका।
शनिवार की रात बाबूलाल चौराहा के पास विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल समेत कई हिन्दू संगठनों ने एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे लगाए। आतंकवाद का पुतला दहन के बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें एक स्वर से पाकिस्तान के समूल नाश की मांग की गई। साथ ही मृतक पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी, प्रभाकर सिंह चंदेल,अशोक ओमर,महेन्द्र चौहान,केपी प्रजापति,सनी धुरिया,देवराज सिंह,बदलेश सिंह,आर्यन साहू,विमल निगम,रामप्रताप सोनी,मनोज दीक्षित आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।