सगे भाइयों पर मारपीट की रिपोर्ट
Banda News - बांदा। संवाददाता फतेहगंज थानाक्षेत्र के गांव गोरेमऊ कला मजरा गुंडा का पुरवा निवासी चुनकावन
Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाTue, 13 May 2025 11:46 PM

बांदा। संवाददाता फतेहगंज थानाक्षेत्र के गांव गोरेमऊ कला मजरा गुंडा का पुरवा निवासी चुनकावन के मुताबिक, रात करीब साढे़ नौ बजे पत्नी मुन्नी उर्फ चुन्नी घर में खाना बना रही थी। तभी गांव का चंद्रभान अपने भाई शिवचरन के साथ दरवाजे पर आकर शराब के नशे में गालीगलौज करने लगा। शोर सुनकर पत्नी बाहर आई और गालीगलौज करने से मना किया। मना करने पर दोनों ने पत्नी से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता के पति की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।