नशे में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी
Banda News - बांदा। संवाददाता नशे में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई।

बांदा। संवाददाता नशे में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थानाक्षेत्र के पैगबंरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय देवीदयाल ने शनिवार रात नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। उसे तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मामा फूल सिंह ने बताया कि देवीदयाल दिल्ली में मजदूरी करता था। एक पखवारा पहले गांव शादी में शामिल होने के लिए आया था।
वह नशे का आदी था। नशे में उसने जहर खा लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।