Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बांदाDalit Girl Exploited Under Marriage Pretense Forced Abortion Appeals for Justice

बांदा में शादी का झांसा देकर बनाए संबंध और फिर कराया गर्भपात

एक 19 वर्षीय दलित लड़की ने शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोप में एसपी कार्यालय में शिकायत दी। युवक ने गर्भ ठहरने पर दवा देकर गर्भपात कराया और फिर भाग गया। पीड़िता के माता-पिता ने भी उसे रखने से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाTue, 17 Sep 2024 05:49 PM
share Share

शादी का झांसा देकर दलित लड़की से संबंध बनाए। उसका शोषण किया। गर्भ ठहरने पर धोखे से दवा खिला गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देते हुए फरियाद कर गुहार लगाई। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की लड़की के मुताबिक, 19 साल की है। 12वीं कक्षा तक पढ़ी है। आरोप है कि लुकतरा निवासी एक युवक ने वर्ष 2019 में अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बहला-फुसलाकर उसका शोषण करता रहा। वर्ष 2023 में घर से भगा ले गया। दिल्ली में रखा। गर्भवती होने पर धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद दिल्ली में छोड़कर भाग आया। आरोपित के दोस्त की मदद से दिल्ली से बांदा पहुंची। यहां आकर आरोपित से मिली तो उसने आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के पास एक किराए का कमरा लिया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब उसने शादी से इनकार कर दिया है। कॉल ब्लैकलिस्टेड लगा रखी है।

घर आने पर जान से मारने की धमकी

पीड़िता के मुताबिक, उसका जीवन बर्बाद हो गया है। आरोपित ने धमकाया कि घर आई तो जान से मार दूंगा। आरोपित पर कार्रवाई के लिए देहात कोतवाली में चक्कर लगाया। पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। देहात कोतवाली प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि लड़की ने सीओ से मामले की शिकायत की है। उन्होंने पूछताछ के लिए बुलाया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मां-बाप ने रखने किया इनकार

पीड़िता के मुताबिक, चार बहनों में सबसे छोटी है। तीन भाई हैं। दो बड़े और एक छोटा है। बताया कि अब मां-बाप भी रखने को राजी नहीं है। आरोपित ने जिस किराए के कमरे में रुकवाया था। वहां रह रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें