गुटखा व्यापारी के गोदाम में सेंट्रल जीएसटी का छापा
Banda News - बांदा। संवाददाता छावनी के नजरबाग स्थित एक गुटखा गोदाम में सेंट्रल जीएसटी का

बांदा। संवाददाता छावनी के नजरबाग स्थित एक गुटखा गोदाम में सेंट्रल जीएसटी का छापा पड़ा। नौ सदस्यीय टीम ने छह घंटे जांच-पड़ताल की। व्यापारी के खरीद-बिक्री के सारे अभिलेख न दिखा पाने पर करीब 120 बोरा गुटखा सीज किया। अभिलेखों को प्रस्तुत करने के लिए एक दिन का समय दिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र में बांबेश्वर मंदिर के पास रहनेवाले मयंक अग्रवाल का छावनी के नजरबाग में गुटखा गोदाम है। यहां दोपहर करीब सवा 12 बजे प्रयागराज से दो गाड़ियों में सेंट्रल जीएसटी की नौ सदस्यीय टीम आई। जहां शाम सवा छह बजे गुटखा व्यापार से जुड़े अभिलेख खंगाले। टीम के एक अफसर के मुताबिक, गुटखा व्यापारी के कारोबार को काफी समय से मॉनिटर किया जा रहा था। बड़ी कर चोरी की ठोस जानकारी मिली थी। तमाम सूचनाएं और जानकारी के पुख्ता होने के बाद छापा मारा गया। जीएसटी में बड़ी गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है। व्यापारी खरीद और बिक्री के सारे अभिलेख नहीं दिखा पाया। बताया कि अवकाश का दिन होने की वजह से अकाउंटेंट नहीं है। इस पर टीम ने करीब 120 बोरा गुटखा सीज किया। साथ ही सोमवार को प्रयागराज आकर दस्तावेज दिखाने का समय दिया है, जिसके मिलान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।