बांदा में कवि और साहित्यकारों को किया सम्मानित
नूतन बाल समाज अलीगंज में गणेशोत्सव के समापन पर कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें कई कवियों और साहित्यकारों ने अपने काव्य पाठ से माहौल को जीवंत किया। समारोह में सभी प्रतिभागियों को...
नूतन बाल समाज अलीगंज में गणेशोत्सव के समापन पर कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें कवि और साहित्यकारों ने काव्य पाठ कर समां बांधा। जिन्हें सम्मानित कर उतसाहवर्धन किया गया। स्थानीय कलाकारों के द्वारा आयोजित समारोह में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष राम प्रताप शुक्ला मानस किंकर की अध्यक्षता में आयोजित कवि सम्मेलन में डा.सीपी दीक्षित ललित,प्रो. बाबू लाल शर्मा,गया प्रसाद त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य,केवल प्रसाद द्विवेदी,भानु प्रताप सिंह,राजेश तिवारी रंजन,अंबे तिवारी,रीता गुप्ता,ज्योति विश्वकर्मा,नेहा,प्रभा आदि ने काव्य पाठ किया। सभापति अशोक त्रिपाठी के द्वारा सभी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।