पांच साल का टूटा रिकार्ड, पारा 47 डिग्री
Banda News - बांदा। संवाददाता नौतपा की दस्तक से पहले सूर्य की तल्खी ने शहरियों को झुलसाकर

बांदा। संवाददाता नौतपा की दस्तक से पहले सूर्य की तल्खी ने शहरियों को झुलसाकर रख दिया। शुक्रवार की तपिश से पांच साल का रिकार्ड टूट गया। अधिकतम तापमान में 24 घंटे में डेढ़ और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसबार भले ही मासनूस गतवर्षों के मुकाबले पहले दस्तक देगा पर जैसे-जैसे मई माह में दिन बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे सूर्य के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे से ही तेज धूप का प्रकोप शुरू हो गया। इससे रोजाना पार्कों में मार्निंग वॉकरों की लगनेवाली भीड़ सुबह आठ बजे तक छत गई।
10 बजे के बाद स्थिति यह रही कि तपिश के चलते बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में मौसम विभाग प्रभारी डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया कि शुक्रवार बीते पांच साल में सबसे गर्म दिन रहा। 16 मई को पांच साल का अधिकतम तापमान वर्ष 2021 में 41, 2022 में 45, 2023 में 42, 2024 में 45 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग प्रभारी ने बताया कि एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.4 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि न्यूनतम तापमान में अभी और वृद्धि दर्ज की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।