उमस के साथ बढ़ा पारा, डायरिया के 12 मरीज भर्ती
Banda News - बांदा में बूंदाबांदी के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ी है, जिससे बीमारियों में वृद्धि हो रही है। गुरुवार को डायरिया के 12 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में क्रमश: एक और दो...

बांदा। संवाददाता बूंदाबांदी से उमसभरी गर्मी बढ़ी है। इससे बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। गुरुवार को डायरिया के 12 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। दो दिन पहले रात को हुई बारिश के बाद निकली धूप से चिपचिपी गर्मी पड़ने लगी है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में मौसम विभाग प्रभारी डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि सोमवार से गुरुवार के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में क्रमश: एक व दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को न्यूनतम 26 और अधिकतम 39 डिग्री रिकार्ड किया गया।
मौसम परिवर्तन के चलते गुरुवार सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ जमा होती है। डायरिया से पीड़ित कालूकुआं निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र, मर्दननाका निवासी 19 वर्षीय नेहा, मढ़ियानाका निवासी आठ वर्षीय अभिनव, महोखर गांव निवासी आठ वर्षीय अंशिका, 50 वर्षीय कुलदीप व 55 वर्षीय रामबाई, मवई गांव निवासी 12 वर्षीय अनामिका, स्वराज कालोनी निवासी 18 वर्षीय अंशू, जमालपुर गांव निवासी 11 वर्षीय प्रियंका, चिल्ला निवासी 29 वर्षीय रोहित, मढ़ियानाका निवासी 15 वर्षीय सविता, मोहनपुरवा निवासी 45 वर्षीय जीतू को भर्ती कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।