Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsBaberu Municipality By-Election 13 Candidates File Nominations Including BJP Congress and JD U

बांदा में उप चुनाव में अध्यक्ष पद पर 13 और दावेदारों ने दाखिए किए पर्चे

Banda News - बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में 13 दावेदारों ने मंगलवार को पर्चा दाखिल किया। भाजपा से डॉ. विवेकानंद गुप्ता, कांग्रेस से रामनरेश मिश्रा सहित अन्य दलों के उम्मीदवार शामिल हैं। कुल 16...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाTue, 3 Dec 2024 10:59 PM
share Share
Follow Us on
बांदा में उप चुनाव में अध्यक्ष पद पर 13 और दावेदारों ने दाखिए किए पर्चे

उपचुनाव में नगर पंचायत बबेरू अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड, आजाद समाज पार्टी सहित 13 दावेदारों ने अंतिम दिन मंगलवार को पर्चा दाखिल किया। वहीं, बांदा नपा क्षेत्र वार्ड-14 स्वराज कॉलोनी से सदस्य पद के लिए पर्चे और नपा अतर्रा क्षेत्र वार्ड-3 सुदामापुरी से सदस्य पद के लिए दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी से डॉ. विवेकानंद गुप्ता समर्थकों और पूर्व सांसद भैरव मिश्रा, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पार्टी जिलाध्यक्ष संजय सिंह, संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, विश्वेश्वर पांडेय, अजय सिंह पटेल, विजय पाल सिंह, विक्रम सिंह, संदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, विनय तिवारी के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे। वहीं, कांग्रेस से रामनरेश मिश्रा ने पर्चा दाखिल किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष प्रदुम्न कुमार, अखिलेश सिंह, साकेत बिहारी मिश्र, गजेन्द्र सिंह पटेल, आदित्य स्वरूप पांडेय आदि मौजूद रहे। आजाद समाज पार्टी से फूलचंद्र सोनी, जनता दल यूनाइटेड से शिवप्रकाश सिंह, निर्दल रामफल त्यागी, संतोष कुशवाहा, अवधेश कुमार, दुर्गेश सिंह, शिवप्रसाद, रवींद्र कुमार, अरुणेश कुमार गुप्ता, दीपिका, संतोष कुमार वर्मा ने पर्चा दाखिल किया। इससे पहले सोमवार को सपा सहित दो निर्दल ने पर्चा दाखिल किया था। कुल 16 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया। आरओ राजेश कुमार, एआरओ सुधीर व ललित कुमार ने बताया कि कुल 48 नामांकन पत्र लिए गए थे। 16 ने पर्चे दाखिल किए। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच, छह दिसंबर को वापसी और दिन चुनाव चिह्न आवंटन होगा। 17 दिसंबर को मतदान और 19 को मतगणना के साथ परिणाम घोषित होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें