Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बांदाASP Shivraj Conducts Night Patrol in Banda to Ensure Safety and Raise Awareness Against Cyber Crimes

बांदा में खाकी ने बाजार में चहलकदमी कर सुरक्षा का कराया अहसास

बांदा में एएसपी शिवराज ने भारी पुलिस बल के साथ रात में पैदल गस्त की। उन्होंने सराफा व्यापारियों और दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए साइबर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 20 Sep 2024 02:57 AM
share Share

बांदा। रात में एएसपी शिवराज ने भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गस्त किया। सराफा व्यापारियों तथा अन्य दुकानदारों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया। रात में एएसपी ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख स्थानों बलखंडीनाका, गूलरनाका, पीली कोठी, मर्दाननाका तथा मुख्य बाजार आदि स्थानों पर पैदल गस्त की गई। गस्त के दौरान सराफा व्यापारियों तथा अन्य व्यापारियों से वार्ता की। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। मुख्य बाजार में कपड़ों तथा महिला जनरल स्टोर आदि की दुकानों पर महिलाओं से भी वार्ता की गई। लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन पुलिस सेवा यूपी डायल 112 के बारे में भी जानकारी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें