हारने के बाद कांग्रेस फोड़ती है ईवीएम पर ठीकरा: बृªजभूषण
Balrampur News - बलरामपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे हमेशा देश को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तब ईवीएम को सही मानती है जब वे जीतते हैं और गलत मानती...

बलरामपुर, संवाददाता। अपने निजी कॉलज के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे पूर्व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां आप जीते वहां ईवीएम सही जहां हारे वहां ईवीएम गलत। ऐसा तो नहीं होगा। जहां हारे हैं वहां फिर से मैदान में आएं हकीकत पता चल जाएगी।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को कमजोर करने का काम किया है। आज भाजपा के प्रचंड जीत पर विलाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि जहां कांग्रेस व उसके सहयोगी दल जीतें वहां ईवीएम सही है और जहां भाजपा और उसके सहयोगी दल जीतें वहां ईवीएम खराब है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों एवं उनके सहयोगी दलों को आत्म मंथन करने की जरूरत है। वे लोग आत्म मंथन नहीं करते हैं इसलिए नैपथ्य में हैं। देश की आवाम भाजपा के साथ है और यही कारण है कि भाजपा लगातार बढ़ रही है। उन्होंने स्कूली बच्चों को स्वदेशी उत्पादों का सेवन करने की बात कही। कहा कि बाजार में बिक रहा अधिकतर उत्पाद नकली होता है। बच्चे कोशिश करें कि वह अपने घरों में सात्विक भोजन कर असली उत्पाद पैदा करें। इस मौके पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल, नपाप अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, डीपी सिंह, विनय प्रकाश त्रिपाठी, राकेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।