Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsYoung Man Commits Suicide After Domestic Dispute in Ballia

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

Balia News - बलिया में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिवार में अक्सर विवाद होते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 27 April 2025 11:57 PM
share Share
Follow Us on
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

बलिया, संवाददाता। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने शनिवार की रात विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शहर के आर्य समाज रोड निवासी 32 वर्षीय अनिल गोंड की शहर के अमृतपाली में ससुराल है। उसके साले की 25 अप्रैल को बारात गयी थी। 26 को बारात वापस लौटी तो अनिल ने ससुराल में ही विवाद किया और फिर पत्नी व बेटी को लेकर घर लौट आया। बताया जाता है कि वापस आने के बाद उसने पत्नी मुन्नी के साथ मारपीट किया। इसके बाद महिला ने ओक्डेनगंज पुलिस चौकी पर जाकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने अनिल के साथ ही उसकी पत्नी को भी बुलाया। जानकारी होने पर मुन्नी के मयका पक्ष के लोग भी पहुंच गये। पुलिस ने पति-पत्नी को समझा-बुझाकर वापस लौटा दिया। इसके बाद मुन्नी को उसके मयका के लोग साथ लेकर चले गये। लोगों की मानें तो रात करीब नौ बजे कोई कमरे में पहुंचा तो अनिल अचेत हाल में पड़ा तथा वहां पर एक जहर की शीशी भी पड़ी हुई थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। मृतक आर्य समाज रोड पर ठेला पर डोसा आदि बेचता था तथा मुहल्ले में ही किराये पर कमरा लेकर पत्नी व एक बेटी के साथ रहता था। लोगों का कहना है कि वह अक्सर पत्नी के साथ विवाद व मारपीट करता था। इस सम्बंध में कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि पारिवारिक विवाद में युवक के द्वारा प्रथमदृष्टया विषाक्त खाने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें