Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsUttar Pradesh Government Celebrates 8 Years Under Yogi Adityanath with Statewide Events

जन-जन तक पहुंचाएंगे स्वर्णिम काल की उपलब्धियां : संजय

Balia News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष 25 मार्च को पूरे होंगे। इस अवसर पर 25 से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि यूपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाTue, 25 March 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
जन-जन तक पहुंचाएंगे स्वर्णिम काल की उपलब्धियां : संजय

बलिया, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के आठ वर्ष 25 मार्च को पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सरकार प्रदेश भर में 25 से 27 मार्च तक तीन दिवसीय आयोजन करेगी। सभी जिलों में ‘यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर कार्यक्रम होंगे। इस सम्बंध में सोमवार को हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा क‍ि उत्तर प्रदेश देश के व‍िकास को नयी द‍िशा दे रहा है। प्रदेश वही है, तंत्र वही है, केवल सरकार बदलने से व्यापक बदलाव कैसे होता है, इसको यहां की जनता ने महसूस किया है। कहा कि आठ वर्ष के स्वर्णिम काल की उपलब्धि लोगों तक पहुंचानी है। मंगलवार को जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु पार्टी कार्यालय पर मौजूद रहकर प्रदेश का रिपोर्टकार्ड प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान सुरेन्द्र सिंह, अमिताभ उपाध्याय, संजीव कुमार डम्पू, आलोक शुक्ल, अशोक यादव,अरुण सिंह, सतबीर सिंह, कृष्णा पाण्डेय, पंकज सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें