Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsUnion Budget 2025-26 Focus on Education Agriculture and Middle Class Relief

विकसित भारत का रोडमैप तय करेगा केन्द्रीय बजट : दयालु

Balia News - बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने बताया कि केन्द्र सरकार का बजट गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए है। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर सर्वाधिक खर्च किया गया है और आयकर की सीमा बढ़ाकर 12 लाख की गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 22 Feb 2025 10:34 PM
share Share
Follow Us on
विकसित भारत का रोडमैप तय करेगा केन्द्रीय बजट : दयालु

बलिया, संवाददाता। प्रदेश सरकार के आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि केन्द्र सरकार का बजट गरीब, युवा, किसान व महिलाओं को समर्पित है। यह बजट 2047 में विकसित भारत का रोडमैप तय करेगा। केंद्रीय बजट 2025-26 को लेकर भाजपा कार्यालय पर शनिवार को आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सर्वाधिक बजट शिक्षा पर खर्च किया है। शिक्षित समाज ही देश को आगे ले जा सकता है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ही शिक्षा विभाग को मानव संसाधन मंत्रालय से अलग किया है। साथ ही देश के अन्नदाताओं के लिए बजट दोगुना दिया है। नौकरीपेशा, व्यापारियों और मध्यम वर्ग को भी बड़ी राहत मिली है। आयकर की सीमा सात से बढ़ाकर 12 लाख तक की गयी है। जबकि केसीसी को तीन लाख से बढ़ाकर 5.5 लाख तक किया गया है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक संकल्प ‘सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास को समर्पित है। बेहतर भविष्य के लिए मध्य वर्ग को प्रधानमंत्री मजबूत करने में लगे हैं। उनका प्रयास है कि किसान खुशहाल रहे। बताया कि केन्द्रीय बजट में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की घोषणा की गई है। इसके अलावा अगले पांच वर्षों में सरकारी मेडिकल कालेजों में 75 हजार नयी सीटें जोड़ी जाएंगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय यादव, सुरेन्द्र सिंह, धनंजय कन्नौजिया, विनोद शंकर दूबे, विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश साहू, नागेन्द्र पाण्डेय, प्रदीप सिंह, अशोक यादव, नितेश सिंह, माधव प्रसाद, सौरभ, नितेश मिश्र, दिलीप गुप्त, सत्येन्द्र सिंह, पंकज सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें