Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsTributes Paid to Freedom Fighter Chittu Pandey on His Birth Anniversary in Ballia

शेरे बलिया चित्तू पांडेय को जयंती पर किया नमन

Balia News - बलिया में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चित्तु पांडेय की जयंती पर सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने सेनानियों के बलिदान को याद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 11 May 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
शेरे बलिया चित्तू पांडेय को जयंती पर किया नमन

बलिया। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जिले के प्रथम कलक्टर शेरे बलिया चित्तु पांडेय की जयंती पर शनिवार को सभी राजनीतिक दल के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं चित्तु पांडेय चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान पर शेरे बलिया चित्तु पांडेय अमर रहे अमर रहे के नारा लगाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि आज अपने सेनानियों के त्याग तपस्या बलिदान के कारण ही हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं और हम भारत को विकास की तरफ अग्रसर कर रहे हैं। कहा कि 1942 में शेरे बलिया चित्तु ने 14 दिन के शासन और स्वाधीनता के साथ संचालन कर बलिया का नाम विश्व में स्वर्ण अक्षर में अंकित किया।

भाजपा नेत्री संध्या पांडेय ने कहा कि भारत छोड़ो को नारों को अगर बलिया में सही का चरितार्थ करने का जो काम हमारे जिले के वीर सेनानियों ने किया है। सपा नेता राजकुमार पांडेय ने कहा कि जब जब आजादी की बात आएगी तो बलिया का नाम सदैव ऊपर रहेगा। इस मौके पर निर्मल उपाध्याय, परमात्मा पांडेय, विनय पांडेय, उषा सिंह, रामकृष्ण यादव ,सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना ,संतोष चौबे चुन्नू, चिराग उपाध्याय ,अजीत सिंह, आशीष प्रताप सिंह, दीपक श्रीवास्तव ,लल्लू सिंह ,फूलबदन तिवारी ,मुखिया पांडे ,महाप्रसाद चौबे ,आनंद विक्रम सिंह ,रमाशंकर तिवारी ,वैभव श्रीवास्तव ,नागेंद्र यादव ,यश मिश्रा बंटी ,प्रशांत पांडे ऋषु ,राहुल चौबे ,अवधेश ठाकुर, रघुनाथ पाल ,अबुल फैज ,प्रेम शंकर तिवारी ,दिव्य प्रकाश पांडेय, विनोद यादव,हिमांशु मिश्र ,बलवंत चौहान, संतोष गुप्ता, रिशु पांडेय, निल कुमार आदि थे। संचालन जैनेंद्र पांडे मिंटू ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें