Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बलियाTeenager drowned in Lakda sewer investigation continues

लकड़ा नाला में डूबी किशोरी, खोजबीन जारी

स्थानीय थाना क्षेत्र के खनवर (इंग्लिशिया) गांव की एक किशोरी रविवार की दोपहर लकड़ा नाला में डूब गयी। नाला में स्नान करते समय डूब रही एक महिला व अन्य किशोरी को ग्रामीणों ने बचा लिया। डूबी लड़की की खोजबीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 27 Sep 2020 09:43 PM
share Share

स्थानीय थाना क्षेत्र के खनवर (इंग्लिशिया) गांव की एक किशोरी रविवार की दोपहर लकड़ा नाला में डूब गयी। नाला में स्नान करते समय डूब रही एक महिला व अन्य किशोरी को ग्रामीणों ने बचा लिया। डूबी लड़की की खोजबीन की जा रही है।

गांव निवासी मैनेजर चौहान की 13 वर्षीय बेटी गुंजा गांव की महिलाओं व बच्चों के साथ लकड़ा नाला में नहा रही थी। बताया जाता है कि इस दौरान उसने पुलिया से पानी में छलांग लगाया। काफी देर तक वह पानी से उपर नहीं आयी तो मौजूद बच्चे शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पहुंच ग्रामीणों ने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कुछ गोताखोरों की मदद से तलाश कराया, लेकिन तेज बहाव होने के चलते सफलता नहीं मिल सकी। घटना के बाद से गुंजा के परिवार के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने गुंजा के साथ ही नाला में स्नान करते वक्त डूब रही एक महिला व अन्य किशोरी को सुरक्षित बचा लिया। लोगों का कहना है कि नाला के पानी में काफी तेज बहाव होने के चलते लोग डूब रहे हैं। गांव के लोग पानी कम होने तक नाला में स्नान नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें