Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsStudent s Death in Road Accident Sparks Protest and Police Action in Fefna

सड़क जाम करने में चार नामजद, 15 अज्ञात पर केस

Balia News - फेफना में एक छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने चार नामजद और 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छात्रा संजना सहदेश गांव के उप्रावि में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाWed, 26 Feb 2025 11:27 PM
share Share
Follow Us on
सड़क जाम करने में चार नामजद, 15 अज्ञात पर केस

फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के विरोध में सड़क जाम करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। चार नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों पर फेफना पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गयी है। इलाके के मटीहीं निवासी राजेंद्र राम की 14 वर्षीय बेटी संजना सहदेश गांव के उप्रावि में कक्षा आठ में पढ़ाई करती थी। वह सोमवार की सुबह घर से तैयार होकर साइकिल से स्कूल जा रही थी। इसी बीच गांव के पास ईंट लादकर गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी। इससे गुस्साएं लोगों ने लाश को सड़क पर रखकर चिलकहर-मटिहीं मार्ग को जाम कर दिया। कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस मामले में फेफना थाने के एसआई वकील सिंह ने श्रीनाथ, राजू राम, सहतू राम, मुकेश सिंह व नितेश भारती के साथ ही 10-15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि सड़क जाम होने से लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया है कि जाम व विरोध प्रदर्शन कर सभी ने जनपद में त्योहारों को देखते हुए लागू नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा बीएनएस 163 का उल्लंघन किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें