Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बलियाSevere Flooding in Ramgarh Ganga River Water Levels Rise Schools Closed

बलिया में अबतक के उच्चतम बिंदु की ओर बढ़ी गंगा नदी

रामगढ़ (बलिया)। जिले में गंगा नदी की बाढ़ का पानी विकराल रूप धारण

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाWed, 18 Sep 2024 09:37 AM
share Share

रामगढ़ (बलिया)। जिले में गंगा नदी की बाढ़ का पानी विकराल रूप धारण कर चुका है। जलस्तर में बढ़ाव निरंतर जारी है। बाढ़ के कारण पीजी व इंटर कालेज दूबेछपरा के साथ ही आधा दर्जन शिक्षण संस्थान बन्द हो गए हैं। वही पक्के मकानों की जिन्दगी सड़क किनारे तिरपालो में सिमट गयी है।

केन्द्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे गंगा नदी का जल स्तर 59.630 मीटर दर्ज किया गया। जल स्तर मे आधा सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव बना हुआ है। आयोग के अनुसार रात को जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की वृद्धि हुयी, जो सुबह के बाद से फिर आधा सेमी प्रति घंटे पर आ गयी। जिले मे नदी का जलस्तर अपने अब तक के उच्चततम विन्दु 60.390 मीटर से महज 76 सेमी ही नीचे है। बाढ़ मे अब तक एक लाख से ऊपर की आवादी प्रभावित हुयी है। इन बस्तियो के अन्दर अब तक किसी प्रकार की राहत मुहैया नही हो पायी है। लोग नाव के साथ ही तिरपाल के लिए भी तरस रहे है। बाढ़ मे फसे पीड़ित छतो पर खुले आसमान के नीचे भोजन पकाने को मजबूर हुये है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें