Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsPolice Seize 22 Cattle from Traffickers in Bihar Arrest Two

ट्रक पर लदे 20, मैजिक पर लदे दो गोवंश बरामद

Balia News - पुलिस ने शनिवार रात दो वाहनों पर लदे 22 गोवंश को बरामद किया। गायघाट के रास्ते इन पशुओं को वध के लिए बिहार ले जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए दो पशु तस्करों पर गोवध निवारण और पशु...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 27 April 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
ट्रक पर लदे 20, मैजिक पर लदे दो गोवंश बरामद

हल्दी, हिन्दुस्तान संवाद। दो वाहनों पर लदे 22 गोवंश को पुलिस ने शनिवार की रात बरामद किया। पुलिस ने दो पशु तस्करों को पकड़कर उनके खिलाफ गोवध निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर रविवार को चालान कर दिया। गायघाट के रास्ते पशुओं को वध के लिए बिहार लेकर जाने की सूचना पर पुलि अलर्ट थी। इस दौरान गायघाट दियर की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित बघऊंच गांव के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दो वाहनों को संदेह के आधार पर रोक लिया। पुलिस का कहना है कि छानबीन में ट्रक पर लदे करीब 20 तथा मैजिक पर लदे दो गोवंश बरामद हुए। मौके से पुलिस ने बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कलां निवासी अशोक प्रसाद पुत्र सुखारी प्रसाद तथा बांसडीह के शाहपुर निवासी अनिल यादव पुत्र अजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। पशुओं के साथ वाहनों को थाने पर लेकर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को एमवी एक्ट में सीज कर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुनील कुमार, सिपाही रमेश कुमार, अरविंद यादव, रामबाबू गोस्वाती, अजय यादव आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें