महाराजा सुहेलदेव का अनुयाई होने का हमें गर्व : अनिल
Balia News - सुखपुरा में मंत्री अनिल राजभर ने महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह में कहा कि वे सच्चे राष्ट्रभक्त थे और धर्म की रक्षा के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे। उन्होंने समाज के विकास के लिए उनके पद चिन्हों पर चलने...

सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव सच्चे राष्ट्रभक्त थे। धर्म की रक्षा के लिए आजीवन लगे रहे। वे भगवान राम के अनन्य भक्त थे। हमें उनका अनुयाई होने का गर्व है। राजभर समाज के लोगों को राजनीतिक दलों ने वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। अब हम जाग चुके हैं। महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती समारोह पर शनिवार को कस्बा स्थित सुखपुरा इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि अनिल राजभर ने कहा कि राजा सुहेलदेव के पद चिन्ह पर चलकर ही समाज के विकास की नयी इबारत लिखी जाएगी।
इससे पहले उन्होंने सुहेलदेव के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। विशिष्ट अतिथि हरियाणा सरकार के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने राजनीति भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होने पर जोर दिया।
समारोह को भुवनेश्वर राजभर, वशिष्ठ राजभर व सत्येंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान मिट्ठू राजभर, अंजनी सिंह, राकेश राजभर, हरिहर राजभर, राजेश, दयाशंकर, रामाशीष, गुड्डू राजभर, मुनीम राजभर आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुलाब राजभर व संचालन अवधेश कुमार ने किया।
कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाने को ज्ञापन
बलिया। ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन की जिला इकाई ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा जिले के किसी प्रमुख चौराहे पर लगाने व सड़क का नामकरण करने की मांग को लेकर ज्ञापन मंत्री अनिल राजभर को दिया। एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष नथुनी रामनंद और सचिव डॉ. सुनील कुमार ठाकुर ने मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान निर्मल ठाकुर, अशोक कुमार ठाकुर, रामजन्म ठाकुर, धीरज ठाकुर, रघुनाथ ठाकुर, अमरजीत ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, संतोष ठाकुर, सर्वेश ठाकुर, जगन्नाथ ठाकुर, सुभाष ठाकुर, विनोद ठाकुर, अनिरुद्ध ठाकुर, राघवेंद्र शर्मा,अंजनी ठाकुर, विनय ठाकुर, गौतम ठाकुर, मनोज ठाकुर ,पप्पू ठाकुर, दयाशंकर, देवेन्द्र, अजय आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।