Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsMassive Fire Destroys Homes in Rajbhar Basti Local Leaders Provide Aid

अग्निपीड़तों को दी गई राहत सामग्री, बांटा दु:ख-दर्द

Balia News - फेफना के राजभर बस्ती में शनिवार को भीषण अग्निकांड में कई झोपड़ियां और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। क्षेत्रीय विधायक संग्राम सिंह यादव और पूर्व मंत्री नारद राय ने पीड़ितों से मिले और आर्थिक सहायता...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 27 April 2025 11:11 PM
share Share
Follow Us on
अग्निपीड़तों को दी गई राहत सामग्री, बांटा दु:ख-दर्द

फेफना। स्थानीय कस्बा के राजभर बस्ती में शनिवार को भीषण अग्निकांड में दर्जनों झोपड़ी और उसमें रखे घरेलू उपयोग का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक संग्राम सिंह यादव सांत्वना और आर्थिक सहायता देने रविवार को बस्ती में पहुंचे। विधायक अग्निपीड़ितों मिले और दुःख बांटा और घटना की जानकारी लेते हुए नुकसान की जानकारी अधिकारियों को दी। वहीं पूर्व मंत्री नारद राय भी घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली राहत सामग्री का वितरण किया। इसी क्रम में युवा समाजसेवी विद्यासागर ओझा उर्फ छोटू ने घटना स्थल पहुंच पीड़ित परिवारों से बातचीत की, साथ ही पीड़ितों को कपड़ा, बच्चों को बिस्किट बटवाए वही प्रशासन की तरफ से आर्थिक लाभ दिलवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर अभय वर्मा, ग्राम प्रधान केशव प्रसाद गुप्ता, विशाल गुप्ता,नवीन सिंह,अनुराग पाण्डेय, ओमनारायण ओझा आदि थे। नवानगर हिसं के अनुसार सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के चंदायर गांव में बीते 23 अप्रैल को अज्ञात कारणों से लगी आग में एक दर्जन से अधिक झोपड़ियां और उसमे रखे घरेलू उपयोग के सामान जलकर राख हो गये थे। रविवार को जब ब्रह्म बाबा सेवा संस्थान किशोर चेतन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अग्निपीड़ितों को खाद्य सामग्री और आर्थिक सहयोग किया। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर कुलदीप चौबे, विनोद राजभर, दरोगा राजभर, रितेश, आशीष, अंकित, बिरजू, नगीना, अनूप, लाल, चंद्रशेखर, दिलीप, राजनाथ, शैलेंद्र, महेंद्र आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें