Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsElderly Man Dies in Road Accident Police Investigate Unknown Vehicle

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, मुकदमा दर्ज

Balia News - बिल्थरारोड में एक सड़क दुर्घटना में 85 वर्षीय मुद्रिका राम की मौत हो गई। उनके पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक तिरनई खिजिरपुर में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाTue, 25 March 2025 12:48 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, मुकदमा दर्ज

बिल्थरारोड। दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गयी। इस घटना में मृतक के पुत्र की तहरीर पर उभांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इलाके के कसौंडर निवासी विजय राम ने पुलिस को बताया है कि मेरे पिता 85 वर्षीय मुद्रिका राम शनिवार की सुबह अपनी बहन के यहां तिरनई खिजिरपुर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तिरनई खिजिरपुर गांव के पेट्रोल पम्प के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दिया लिहाजा उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस विजय की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें