आर्थिक उन्नति और सुशासन को ‘एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी
Balia News - बलिया में भाजपा ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के फायदों पर गोष्ठी आयोजित की। राज्य सभा सदस्य संगीता बलवंत ने कहा कि इससे देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतू पांडेय ने कहा कि...

बलिया, संवाददाता। भाजपा की ओर से ‘एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर गोष्ठी, सभा के जरिए लोगों को इसके फायदों को गिना रही है। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम शहर के टाउन हाल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव पर महिला मोर्चा की गोष्ठी हुई। इस दौरान राज्य सभा सदस्य संगीता बलवंत ने कहा कि देश में एक राष्ट्र एक चुनाव होना बेहद आवश्यक है। यह देश की आर्थिक स्थिति बेहतर करने और सुशासन के लिए लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदों को लोगों के बीच जाकर गिना रही है, इसका पार्टी को समर्थन भी मिल रहा है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतू पांडेय ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाले अनेकों फायदा है। कहा कि एक साथ चुनाव कराने से धन की बचत होगी। जबकि हर चुनाव में एक से दो माह का समय बर्बाद होता है, जिसे देश के विकास में लगाया जाएगा। कहा कि लोकसभा, विधानसभा, जिला पंचायत, नगर निकाय आदि चुनावों को अलग अलग तिथियों में कराने से देश को क्षति पहुंचती है। कहा कि सभी महिलाएं एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन करती है। उन्होंने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या पर विरोध जताकर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू , अरुण सिंह बन्टू, संध्या पाण्डेय , श्वेता राय, मनोरमा गुप्ता, शशिकला तिवारी, मृदुला, अर्चना, रानी, कुसुम , विद्या, राजकुमारी ,स्मृति, कंचन , रेनू सिंह, सुनिता वर्मा,पूनम पाठक आदि थीं।
बांसडीह हिसं के अनुसार क्षेत्र के मैरीटार गांव में रविवार को बांसडीह विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए संगोष्ठी आयोजित किया। मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देशहित में जरूरी है। कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां लोकसभा और विधानसभा का चुनाव अलग अलग होता है, इससे हर वर्ष कोई न कोई चुनाव होता रहता है। आचार संहिता लगने से विकास कार्य बाधित हो जाते हैं तथा धन भी ज्यादा खर्च होता है। ऐसे में एक राष्ट्र एक चुनाव आवश्यक है। उन्होंने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए धर्म जाति से उपर उठकर भारत की एकता अखंडता के लिए एकजुट रहने की अपील किया। इस मौके पर जयप्रकाश साहू, अजय सिंह, राणा प्रताप यादव, अभिजीत तिवारी बब्लू, राकेश वर्मा, नितेश सिह, शेतांशु गुप्ता, शारदा नन्द साहनी,रेखा सिंह, ममता सिंह, सपना चौधरी, प्रमोद सिंह, प्रतुल ओझा आदि थे ।
------------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।